Logo opportuniIaly
logoLogo ITA Dark Desktop
logoLogo ITA Dark Desktop
Logo - OpportuniIaly
समाचार

Hannover Messe 2026: OpportunItaly, जर्मनी में इटैलियन मेकैनिकल इंजीनियरिंग को बढ़ावा दे रहा है

इटली का प्रतिनिधित्व 70 कंपनियों ने किया, जिनमें से 13 कंपनियाँ ITA – इटैलियन ट्रेड एजेंसी के पवेलियन में मौजूद थीं, जो साल 2025 में €72 बिलियन से ज़्यादा के निर्यात के साथ, इटली के लिए जर्मन बाज़ार की अहमियत को दर्शाता है।

20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक, जर्मनी में आयोजित Hannover Messe 2026 में इटैलियन टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया गया। यह इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी के लिए दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार मेला है। इस आयोजन में पूरी इंडस्ट्रियल वैल्यू चेन की कंपनियाँ, संस्थान और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेटर एक साथ एक मंच पर दिखे, जिससे एक ऐसा ऑपरेशनल माहौल तैयार हुआ, जहाँ प्रतिभागियों ने समाधान पेश किए और सबसे नए इनोवेशन पर अपने विचार साझा किए।

Hannover Messe जर्मनी में आयोजित होने वाला दूसरा ऐसा महत्वपूर्ण इवेंट है, जिसे विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय (MAECI) ने OpportunItaly के कम्यूनिकेशन कैंपेन के तहत चुना है। इस इवेंट को ITA के इंस्टीट्यूशनल स्टैंड में अलग से एक स्थान दिया गया, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसे देख सकें। इस तरह से इसने डिजिटल मैचमेकिंग प्लैटफ़ॉर्म और बायर्स क्लब दोनों के लिए एक मंच का काम किया। इस ऐक्सलरेशन प्रोग्राम का उद्देश्य है कि विशेष टूल्स के ज़रिए संबंध स्थापित किए जाएँ, इटैलियन कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेटर्स को एक दूसरे से मिलाया जाए और विदेशी बाज़ारों के साथ संवाद को बढ़ावा मिले।

AI से लेकर प्रिसिज़न इंजीनियरिंग तक: Hannover Messe में Made in Italy


Hannover Messe 2026 में इटली की मौजूदगी को व्यवस्थित ढंग से भागीदारी के ज़रिए आकार दिया गया था। ITA – इटैलियन ट्रेड एजेंसी ने हॉल 17 में एक कलेक्टिव स्टैंड का आयोजन किया, जिसमें इंडस्ट्रियल सब-कॉन्ट्रैक्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय 13 इटैलियन SME शामिल हुईं।

इन कंपनियों ने प्रोडक्शन के अलग-अलग क्षेत्रों में समाधान पेश किए, जिनमें इटैलियन इंडस्ट्री की विविधता और इनोवेटिव क्षमता को प्रदर्शित किया गया और मेकैनिकल इंजीनियरिंग, हाइड्रॉलिक्स, इंडस्ट्रियल फ़िल्ट्रेशन, प्रिसिज़न मेटलवर्किंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, एक्सटेंडेड रियलिटी और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जुड़े ऐप्लिकेशन का एक व्यापक स्पेक्ट्रम शामिल था।


इटली-जर्मनी: €157.8 बिलियन की ट्रेड पार्टनरशिप


Made in Italy प्रोडक्ट्स को जर्मनी में खूब सफलता मिली है। ITA/ISTAT के आँकड़ों के अनुसार, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार €157.8 बिलियन तक पहुँच गया है। अगर और विस्तार से देखा जाए, तो इटली का एक्सपोर्ट €72.2 बिलियन तक पहुँच गया, जो साल 2024 के मुकाबले 2.4% ज़्यादा है।

दोनों बाज़ारों के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिए, ITA और इटैलियन चेंबर ऑफ़ कॉमर्स फ़ॉर जर्मनी (ITKAM) के सहयोग से 21 अप्रैल को “जर्मन-इटैलियन इनोवेशन टॉक” का आयोजन किया गया था। यह इवेंट इकोनॉमी को सस्टेनेबल बनाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को समर्पित था और इसमें हैनोवर में मौजूद इटली के कॉन्सुल जनरल, पिएरो वायरा ने भी हिस्सा लिया।

जैसा कि बर्लिन में ITA – इटैलियन ट्रेड एजेंसी ऑफ़िस के निदेशक फ़र्डिनांडो फ़िओरे ने बताया, जर्मनी ने इटैलियन निर्यात के मुख्य गंतव्य और उसके सबसे बड़े सप्लायर, दोनों ही रूपों में इटली के प्रमुख व्यापारिक भागीदार के तौर पर अपनी भूमिका को बरकरार रखा है।

यह स्थिति एक ऐसे मैन्युफ़ैक्चरिंग स्ट्रक्टर पर आधारित है, जिसकी विशेषता यह है कि इसमें बड़ी और ज़्यादा प्रोडक्शन करने वाली कंपनियों के साथ-साथ स्पेशलाइज़्ड छोटे और मीडियम-साइज़ एंटरप्राइज़भी शामिल हैं। इस कॉम्बिनेशन से इटैलियन इंडस्ट्रियल सिस्टम की ऑटोमेशन, इंडस्ट्रियल सब-कॉन्ट्रैक्टिंग और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में काम करने की क्षमता और बेहतर हुई है।

अपनी मज़बूती की बदौलत, इटैलियन और जर्मन सप्लाई चेन के बीच सहयोग से यूरोपीय इंडस्ट्रियल कॉम्पटिटिवनेस को बढ़ावा मिला है। इसलिए, Hannover Messe इन संबंधों के लिए एक अवसर प्रदान किया, जिससे कंपनियों को एक ऐसा माहौल मिला, जिसमें वे अपने मौजूदा संबंधों को और मज़बूत बना सकती थीं।


जर्मनी में Made in Italy के साथ OpportunItaly


व्यावसायिक समझौतों और नई पार्टनरशिप को बढ़ावा देने के लिए, Hannover Messe 2026 के दौरान OpportunItaly की विशेष टीम ने इवेंट में मौजूद सभी प्रमुख कंपनियों के लिए कई टूल पेश किए, जिनमें बायर्स क्लब भी शामिल था, जो विदेशी खरीदारों, आयातकों और वितरकों के लिए डिज़ाइन की गई एक सेवा है। इसका उद्देश्य Made in Italy की उत्कृष्टता के बड़े खिलाड़ियों के साथ व्यावसायिक संबंध विकसित करने को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम के ज़रिए, अंतरराष्ट्रीय कंपनियाँ इटैलियन क्वालिटी और स्टाइल की प्रमुख हस्तियों से संपर्क कर सकती हैं, जिससे अत्यंत कुशल कारीगरों और पेशेवरों की विशेषज्ञता के कारण उनके संबंधों का नेटवर्क और विकास के अवसर बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम और बायर्स क्लब के सभी फ़ायदों के बारे में जानने के लिए, OpportunItaly में शामिल हों

संक्षेप में

  • हॉल 17, स्टैंड A26 में ITA के कलेक्टिव स्टैंड में 13 इटैलियन SME शामिल हुईं।

  • इन कंपनियों ने मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस, AI और XR के क्षेत्रों में समाधान पेश किए।

  • OpportunItaly ने मैचमेकिंग टूल और बायर्स क्लब पेश किए।

  • जर्मन-इटैलियन इनोवेशन टॉक ने इटैलियन और जर्मन कंपनियों के बीच बातचीत को बढ़ावा दिया।

  • ITA/ISTAT की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में इटली-जर्मनी के बीच व्यापार €157.8 बिलियन तक पहुँच गया।



सूत्र:

ITA

मशीनरी
Made in Italy
Hannover Messe
OpportunItaly
विदेश मामले और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय
मेकैनिकल इंजीनियरिंग

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

यह भी आपको पसंद आ सकता है
news

इटली के एग्री-फ़ूड एक्सपोर्ट: 2025 में रिकॉर्ड, सेक्टर और अवसर

10 अप्रैल 2026

साल 2025 में, इटली के एग्री-फ़ूड प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट ने एक नया रिकॉर्ड बनाया, यह €73 बिलियन तक पहुँच गया है. इसके विकास को हाई-वैल्यू सप्लाई चेन से बढ़ावा और प्रोडक्शन डिस्ट्रिक्ट से सपोर्ट मिलता है, ये दोनों ही इटैलियन सिस्टम में प्रमुख माने जाते हैं। Made in Italy फ़ूड प्रोडक्ट ने दुनिया भर में अपनी पहचान मज़बूत की है और यह सब उनकी क्वालिटी, ट्रेसेबिलिटी और क्षेत्र से मज़बूत संबंध की बदौलत हुआ है। साथ ही, Vinitaly जैसे इवेंट और OpportunItaly जैसे प्लैटफ़ॉर्म से कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिलता है, जिससे एक्सपोर्ट की प्रक्रिया और भी व्यवस्थित होती जा रही है।

news

पोलेसिने फ़ेयरग्राउंड राइड्स डिस्ट्रिक्ट: जहाँ Made in Italy एक शानदार प्रदर्शन में बदल जाता है

17 मार्च 2026

पोलेसिने क्षेत्र के केंद्र में, बर्गांतीनो के आस-पास, Made in Italy के सबसे विशिष्ट क्षेत्रों में से एक क्षेत्र उभर कर आया है. यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों के लिए फ़ेयरग्राउंड राइड्स और मनोरंजन आकर्षणों को तैयार करने में माहिर है. यह डिस्ट्रिक्ट यात्रा करते हुए मनोरंजन देने की परंपरा से जुड़ा है और शिल्प कौशल, तकनीकी विशेषज्ञता के साथ ही, इनोवेशन का मेल-जोल है. यह अपने ज़्यादातर प्रोडक्ट को विदेशों में एक्सपोर्ट करता है. आज यह इटली के एक ऐसे खास हुनर की पहचान के रूप में खड़ा है, जो आर्थिक लाभ और रोज़गार का सृजन करता है. साथ ही, यह डिजिटल युग और पीढ़ीगत बदलावों की चुनौतियों का सामना करता है.