Logo opportuniIaly
logoLogo ITA Dark Desktop
logoLogo ITA Dark Desktop
Logo - OpportuniIaly
समाचार

दक्षिण कोरिया में हेल्थ और वेलनेस : Made in Italy उत्पादों के लिए अवसर

इस एशियाई देश की सकारात्मक प्रगति और वेलनेस को लेकर जागरूक रहने वाले ग्राहकों की बढ़ती संख्या ने इटली के साथ व्यापार के लिए एक शानदार माहौल तैयार कर दिया है।

Cover - Salute e benessere in Corea del Sud: opportunità per il Made in Italy

तेज़ी से बढ़ता बाज़ार


दक्षिण कोरिया का हेल्थ और वेलनेस मार्केट तेज़ी से बढ़ रहा है। साल 2025 में इसका अनुमानित मूल्य 13.66 बिलियन डॉलर है और उम्मीद जताई जा रही है कि 6.61% की कंपाउंड वार्षिक विकास दर (CAGR) के साथ, यह साल 2030 तक बढ़कर 18.82 बिलियन डॉलर हो जाएगा। यह सकारात्मक रुझान उन उपभोक्ताओं द्वारा प्रेरित है, जो तेज़ी से स्वास्थ्य, रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिससे इनोवेटिव उत्पादों और समाधानों के लिए जगह बन रही है।


इटली से दक्षिण कोरिया को किए जाने वाले निर्यात


इटैलियन कंपनियों की दक्षिण कोरिया में पहले से ही मौजूदगी है और साल 2024 में निर्यात का मूल्य 6.21 बिलियन यूरो तक पहुँचने की उम्मीद है, हालाँकि यह पिछले सालों के मुकाबले थोड़ा कम है। निर्यात की प्रमुख श्रेणियों में खाद्य उत्पाद (483.7 मिलियन यूरो), चमड़े के सामान और लेदरवेयर (1.06 बिलियन), फ़ार्मास्यूटिकल्स (496.8 मिलियन) और मशीनरी व उपकरण (875.7 मिलियन) शामिल हैं। इन आँकड़ों से पता चलता है कि इटली हेल्थ और वेलनेस सेक्टर में आला दर्जे के उन्नत तकनीक वाले उत्पादों की पेशकश करके एक अहम भूमिका निभा सकता है।

Internal Image - Salute e benessere in Corea del Sud: opportunità per il Made in Italy


 
प्रमुख क्षेत्रों में अवसर  


कोरियाई बाज़ार का विकास, इटैलियन कंपनियों के लिए कई क्षेत्रों में अवसरों के दरवाज़े खोलता है:

  • फ़ंक्शनल फ़ूड्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स : पूरक आहार और स्वास्थ्यवर्धक भोजन की बढ़ती माँग की वजह से, इटैलियन कंपनियाँ Made in Italy के ज्ञान और गुणवत्ता का फ़ायदा उठा सकती हैं।

  • फ़ार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा उपकरण: इटली पहले से ही दक्षिण कोरिया को 496 मिलियन यूरो से भी ज़्यादा मूल्य के फ़ार्मास्यूटिकल उत्पाद निर्यात कर रहा है, लेकिन इनोवेटिव तकनीकों और देख-भाल व रोकथाम के लिए खास तौर पर बनाए गए समाधानों की बदौलत इस क्षेत्र में अभी भी अपार संभावनाएँ हैं। 

  • वेलनेस और लाइफ़स्टाइल: तकनीकी पोशाक, कॉस्मेटिक्स और वेलबीइंग डिवाइस ऐसे क्षेत्र हैं, जहाँ Made in Italy की साख अपना कमाल दिखा सकती है। 

कोरियाई आयात और बाज़ार के रुझान  


आयात की बात करें, तो इटली ने 2024 में दक्षिण कोरिया से 5.24 बिलियन मूल्य का माल आयात किया, जहाँ फ़ामास्यूटिकल्स (1.03 बिलियन) और रेडी मेड कपड़े (28 मिलियन) जैसी चीज़ों के आयात में वृद्धि हुई। यह द्विपक्षीय व्यापार पारस्परिक दिलचस्पी को दर्शाता है और साझेदारियों, जॉइंट वेंचर्स और ज्ञान के आदान-प्रदान के नए अवसर पैदा करता है। 

इटैलियन कंपनियों के लिए रणनीति  


दक्षिण कोरिया के बाज़ार में अपनी उपस्थिति को मज़बूत बनाने के लिए, इटैलियन कंपनियों को गुणवत्ता, इनोवेशन और स्थानीय रुझानों का अनुमान लगाने की क्षमता पर फ़ोकस करना चाहिए। प्रमाणित उत्पाद, उन्नत टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल समाधान नए वितरण चैनल खोलकर हेल्थ और वेलनेस के क्षेत्र के एक अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के तौर पर Made in Italy की साख को मज़बूत बना सकते हैं।  

अपने निरंतर विकास और परिष्कृत माँग की वजह से, दक्षिण कोरिया इटैलियन व्यवसायों के लिए एक अहम बाज़ार है। तकनीकी उत्कृष्टता, गुणवत्ता और इनोवेशन का संयोजन, इटैलियन कंपनियों को अपना विस्तार करने, अपने ब्रैंड को सशक्त बनाने और तेज़ी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र के बदलाव में योगदान करने का मौका देता है।

हेल्थ और वेलनेस सेक्टर में निर्यात और आयात के रुझानों का जायज़ा लेने के लिए, OpportunItaly में शामिल हों पर जाकर सभी डेटा और इटैलियन कंपनियों के लिए उपलब्ध अवसरों का पता लगाएँ।

सूत्र:

Infomercati Esteri. “Scambi commerciali – Corea del Sud”.

स्वास्थ्य और कल्याण
कोरियाई वेलनेस
कोरियाई स्वास्थ्य
फ़ार्मास्यूटिकल्स
यह भी आपको पसंद आ सकता है
news

स्पोर्टसिस्टम असोलो और मोंटेबेलूना: खेल-कूद के तकनीकी उत्पादों के लिए इटली का प्रमुख डिस्ट्रिक्ट

6 मई 2026

2025 की पहली तिमाही में, इटली के स्पोर्टसिस्टम डिस्ट्रिक्ट ने 2024 के मुकाबले निर्यात में 3.2% की बढ़ोतरी दर्ज की. खेल क्षेत्र की इटैलियन कंपनियाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत माँग और प्रतिस्पर्धी घरेलू बाज़ार का लगातार लाभ उठा रही हैं. इटली में मोंटेबेलुना डिस्ट्रिक्ट भी है, जहाँ दुनिया के कम-से-कम 65% स्की बूट बनते हैं. सप्लाई चेन के सबसे गतिशील क्षेत्र वे हैं, जो विंटर स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स फ़ुटवियर और तकनीकी पोशाक से संबंधित हैं, और Made in Italy प्रोडक्ट्स के प्रति वैश्विक दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है.

news

Hannover Messe 2026: OpportunItaly, जर्मनी में इटैलियन मेकैनिकल इंजीनियरिंग को बढ़ावा दे रहा है

27 अप्रैल 2026

20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक, OpportunItaly ने Made in Italy कंपनियों के साथ Hannover Messe 2026 में हिस्सा लिया, जो इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी के लिए एक बड़ा व्यापार मेला है। ITA – इटैलियन ट्रेड एजेंसी द्वारा आयोजित कलेक्टिव स्टैंड पर इटैलियन कंपनियाँ केंद्र में रहीं और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेटर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। पूरी इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन के प्रोफ़ेशनल्स और स्टेकहोल्डर्स की मौजूदगी के साथ, हैनोवर ने ग्लोबल मार्केट में संबंध स्थापित करने और अवसर देने के लिहाज़ से खुद की पहचान एक अहम मीटिंग पॉइंट के तौर पर स्थापित की।

news

इटली के एग्री-फ़ूड एक्सपोर्ट: 2025 में रिकॉर्ड, सेक्टर और अवसर

10 अप्रैल 2026

साल 2025 में, इटली के एग्री-फ़ूड प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट ने एक नया रिकॉर्ड बनाया, यह €73 बिलियन तक पहुँच गया है. इसके विकास को हाई-वैल्यू सप्लाई चेन से बढ़ावा और प्रोडक्शन डिस्ट्रिक्ट से सपोर्ट मिलता है, ये दोनों ही इटैलियन सिस्टम में प्रमुख माने जाते हैं। Made in Italy फ़ूड प्रोडक्ट ने दुनिया भर में अपनी पहचान मज़बूत की है और यह सब उनकी क्वालिटी, ट्रेसेबिलिटी और क्षेत्र से मज़बूत संबंध की बदौलत हुआ है। साथ ही, Vinitaly जैसे इवेंट और OpportunItaly जैसे प्लैटफ़ॉर्म से कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिलता है, जिससे एक्सपोर्ट की प्रक्रिया और भी व्यवस्थित होती जा रही है।