Logo opportuniIaly
logoLogo ITA Dark Desktop
logoLogo ITA Dark Desktop
Logo - OpportuniIaly
समाचार

इटालियन नॉटिकल इंडस्ट्री 2025: एक ऐसी महारत जो हमेशा कामयाबी के रास्ते पर कायम रहती है

इटली एक ऐसी अहम श्रृंखला में दुनिया भर के अगुआ के तौर पर अपना दर्ज़ा बुलंद करता है जो इनोवेशन और निर्यात करने के साथ ही और वैश्विक बाज़ारों में Made in Italy की क्वॉलिटी की नुमाइश करती है

Cover  - Nautica italiana: l’eccellenza che porta il Made in Italy nel mondo

उत्कृष्ट स्वास्थ्य क्षेत्र


Confindustria Nautica और Fondazione Edison द्वारा 2025 में प्रकाशित रिपोर्ट “La Nautica in Cifre – Monitor, market trends 2024–2025” एक मज़बूत, प्रतिस्पर्धी उद्योग को दर्शाती है। 2025 के शुरुआती महीनों का डेटा दिखाता है कि कंपनियों के बीच सस्टेनेबिलिटी और भरोसा पूरी तरह बना हुआ है। वे इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और आला दर्ज़े की महारत को बनाए रखकर भविष्य की ओर बढ़ रही हैं।

सुपरयॉट के क्षेत्र में दुनिया भर में अग्रणी भूमिका


Internal Image - Nautica italiana: l’eccellenza che porta il Made in Italy nel mondo 1


इटली वैश्विक सुपरयॉट बाज़ार में अपनी अग्रणी स्थिति कायम रखे हुए है, जिसमें 2025 के लिए दुनिया भर के 50.3% ऑर्डर और 572 इकाइयाँ निर्माणाधीन हैं—ये आँकड़े हाई-एंड यॉटिंग में एक बेंचमार्क के रूप में देश की स्थिति की दर्शाते हैं। इस सफलता का राज़ एक मज़बूत, परस्पर जुड़ी हुई अहम शृंखला है, जिसमें शिपयार्ड, डिज़ाइनर, कारीगर और इंजीनियर मिलकर ऐसे प्रोजेक्ट को अंजाम देते हैं, जो तकनीकी इनोवेशन को कारीगरी की क्वॉलिटी के साथ जोड़ते हैं।


निर्यात और बाज़ार: अवसर और नई चुनौतियाँ  


2024 में, इटली के प्लेज़र क्राफ़्ट के निर्यात में 12.8% का इज़ाफ़ा हुहा है।  संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष बाज़ार बना हुआ है, जिसकी वैल्यू करीब €800 मिलियन है और कुल निर्यात का 20% हिस्सा है। इन उत्साहजनक नतीजों के साथ-साथ, कई संरचनात्मक चुनौतियाँ उभर रही हैं: बढ़ती ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स लागतें, कुशल श्रमिकों की कमी और निर्यात पर नए शुल्कों के जोखिम से जुड़े संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव।

इटालियन यॉटिंग कामयाबी के रास्ते पर कायम रहती है   


2024 के अंत में जुटाए गए डेटा के आधार पर, 2025 के लिए जागरूक भरोसे का माहौल बना हुआ है। ज़्यादातर कंपनियों को लगातार ऑर्डर मिलने और निरंतर अंतर्राष्ट्रीय माँग की वजह से आय बरकरार रहने या थोड़ा इज़ाफ़े की उम्मीद है।

2024 में, टूरिस्ट मरीन सर्विसेज़ ने सकारात्मक रुझान बनाए रखा, जिसमें होमपोर्ट बर्थ में 2% और ट्रांज़िएंट बर्थ में 2.3% की औसत वृद्धि हुई। यॉट चार्टर (किराये पर नाव देने की सेवा) इंडस्ट्री में भी उत्साहजनक संकेत दिखाई देते हैं जो खास, सस्टेनेबिल एक्सपीरियंस की बढ़ती माँग से प्रेरित हैं।

ज़्यादा इनोवेटिव और सस्टेनेबल भविष्य की ओर

Internal Image - Nautica italiana: l’eccellenza che porta il Made in Italy nel mondo 2


इनोवेशन ही इटली को प्रतिस्पर्धा के जगत में बुलंदी पर ले जाता है। शिपयार्ड (जलयान निर्माण केंद्र) इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और हाइड्रोजन प्रोपल्शन, प्रदूषण कम करने, और वस्तुओं को रीसाइकल करने की तकनीक में निवेश कर रहे हैं।

  2025 में, पहली Made in Italy हाइड्रोजन टेंडर यॉट के प्रोजेक्ट का अनावरण किया गया—जो ज़्यादा सस्टेनेबल यॉटिंग की दिशा में एक अहम कदम है। पर्यावरण पर फ़ोकस के साथ-साथ सौंदर्य और कार्यात्मक क्वॉलिटी का यह मेल, समुद्री गतिशीलता में इनोवेशन की प्रयोगशाला के तौर पर इटली की साख को और मज़बूत करता है।

आउटलुक  


2025 के पहले महीनों को देखते हुए, इटली की यॉटिंग इंडस्ट्री ने दुनिया के जटिल हालात के मुताबिक ढलने में अपनी काबिलियत को साबित किया है। परंपरा और नई टेक्नोलॉजी के बीच तालमेल बनाते हुए, यह अहम श्रृंखला आर्थिक मूल्य और रोज़गार पैदा करती है, जो दुनिया भर में Made in Italy का एक सबसे इनोवेटिव चेहरा दर्शाती है।


OpportunItaly के सदस्यों के लिए उपलब्ध रिपोर्ट और एक्सक्लूसिव कॉन्टेंट के ज़रिए इटली के नॉटिकल सेक्टर की संभावनाओं को जानें: प्रोग्राम में शामिल हों और Made in Italy द्वारा संचालित अवसरों को जानें।

सूत्र:

La Nautica in Cifre – Monitor, market trends 2024/2025

ESG 360, “Sustainable yachting: the first Made in Italy hydrogen tender yacht”

नौकायन
इटैलियन नॉटिकल इंडस्ट्री
Made-in-Italy सुपरयॉट
इटैलियन शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री
यॉटिंग एक्सपोर्ट
हाइड्रोजन से चलने वाली टेंडर यॉट
इको-फ़्रेंडली यॉटिंग
यह भी आपको पसंद आ सकता है
news

इटली के एग्री-फ़ूड एक्सपोर्ट: 2025 में रिकॉर्ड, सेक्टर और अवसर

10 अप्रैल 2026

साल 2025 में, इटली के एग्री-फ़ूड प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट ने एक नया रिकॉर्ड बनाया, यह €73 बिलियन तक पहुँच गया है. इसके विकास को हाई-वैल्यू सप्लाई चेन से बढ़ावा और प्रोडक्शन डिस्ट्रिक्ट से सपोर्ट मिलता है, ये दोनों ही इटैलियन सिस्टम में प्रमुख माने जाते हैं। Made in Italy फ़ूड प्रोडक्ट ने दुनिया भर में अपनी पहचान मज़बूत की है और यह सब उनकी क्वालिटी, ट्रेसेबिलिटी और क्षेत्र से मज़बूत संबंध की बदौलत हुआ है। साथ ही, Vinitaly जैसे इवेंट और OpportunItaly जैसे प्लैटफ़ॉर्म से कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिलता है, जिससे एक्सपोर्ट की प्रक्रिया और भी व्यवस्थित होती जा रही है।

news

पोलेसिने फ़ेयरग्राउंड राइड्स डिस्ट्रिक्ट: जहाँ Made in Italy एक शानदार प्रदर्शन में बदल जाता है

17 मार्च 2026

पोलेसिने क्षेत्र के केंद्र में, बर्गांतीनो के आस-पास, Made in Italy के सबसे विशिष्ट क्षेत्रों में से एक क्षेत्र उभर कर आया है. यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों के लिए फ़ेयरग्राउंड राइड्स और मनोरंजन आकर्षणों को तैयार करने में माहिर है. यह डिस्ट्रिक्ट यात्रा करते हुए मनोरंजन देने की परंपरा से जुड़ा है और शिल्प कौशल, तकनीकी विशेषज्ञता के साथ ही, इनोवेशन का मेल-जोल है. यह अपने ज़्यादातर प्रोडक्ट को विदेशों में एक्सपोर्ट करता है. आज यह इटली के एक ऐसे खास हुनर की पहचान के रूप में खड़ा है, जो आर्थिक लाभ और रोज़गार का सृजन करता है. साथ ही, यह डिजिटल युग और पीढ़ीगत बदलावों की चुनौतियों का सामना करता है.