पोलेसिने फ़ेयरग्राउंड राइड्स डिस्ट्रिक्ट: जहाँ Made in Italy एक शानदार प्रदर्शन में बदल जाता है
शिल्प परंपरा, उद्दोगों से जुड़े इनोवेशन और वैश्विक दृष्टिकोण: 'पोलेसिने फ़ेयरग्राउंड राइड्स डिस्ट्रिक्ट' इटली की उस बेहतरीन पहचान को पेश करता है, जो तकनीक और मनोरंजन को दुनिया भर में पहुँचाने में सक्षम है

पोलेसिने क्षेत्र के केंद्र में, दक्षिणी वेनेटो के प्रांतों में फैला हुआ, Made in Italy का एक सबसे विशिष्ट औद्योगिक क्षेत्र मौजूद है: यह क्षेत्र अम्यूज़मेंट पार्कों और यात्रा से जुड़े मनोरंजन के लिए फ़ेयरग्राउंड राइड्स और मनोरंजन आकर्षणों को डिज़ाइन करने और उनके निर्माण के लिए समर्पित है. यह एक अत्यधिक विशिष्टता वाला सेक्टर है, जो प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से दूर होने के बावजूद, समय के साथ-साथ अपनी तकनीकी विशेषज्ञता, कारीगरी की परंपरा और इनोवेशन के मेल-जोल की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है.
यात्रा करते हुए मनोरंजन देने के अनुभव से बना एक डिस्ट्रिक्ट

इस डिस्ट्रिक्ट की शुरुआत उन परिवारों की परंपरा से हुई है, जो फ़नफ़ेयर और यात्रा करते हुए मनोरंजन देने वाले शो की दुनिया से जुड़े हुए हैं. इन परिवारों ने युद्ध के बाद के समय में सीधे तौर पर अपने खुद के मनोरंजन आकर्षण तैयार करना शुरू कर दिया था.
समय के साथ, यह अनुभव प्रोडक्शन के सुव्यवस्थित सप्लाय चेन में विकसित हो चुका है, जो मुख्य रूप से बर्गांतीनो क्षेत्र और आस-पास की नगरपालिकाओं में केंद्रित है. अब यहाँ वे कंपनियाँ काम करती हैं, जो फ़ेयरग्राउंड राइड्स के डिज़ाइन, निर्माण और रखरखाव में माहिर हैं.
इस सेक्टर की तरक्की होने से खास स्किल को विकसित होने का मौका मिला है, जैसे धातु पर काम करने से लेकर मशीनी और इलेक्ट्रॉनिक डिज़ाइन वाले स्किल. इससे एक ऐसा औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार हुआ है, जो प्रोडक्शन के पूरे साइकल को पूरा करने में सक्षम है.
आँकड़ों की नज़र से यह डिस्ट्रिक्ट: स्थानीय सप्लाय चेन से वैश्विक उद्योग बनने की कहानी

पोलेसिने सिर्फ़ मैन्यूफ़ैक्चरिंग से संबंधित परंपरा नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से तैयार औद्योगिक सप्लाय चेन है, जिसका आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरा प्रभाव है. वेनेटो अब फ़ेयरग्राउंड राइड्स के प्रोडक्शन के लिए इटली का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहाँ इस सेक्टर से जुड़ी देश की लगभग 40% कंपनियाँ मौजूद हैं और इसमें कुल रोज़गार का 63% हिस्सा शामिल है. पूरे सेक्टर में लगभग 3,000 लोग काम करते हैं, जिनमें से लगभग 1,500 लोग पोलेसिने डिस्ट्रिक्ट में ही काम करते हैं. इससे पता चलता है कि अम्यूज़मेंट पार्कों के आकर्षणों के डिज़ाइन और निर्माण में यह क्षेत्र कितनी अहम भूमिका निभाता है.
इसका वैश्विक दृष्टिकोण इस औद्योगिक क्षेत्र की सबसे खास विशेषताओं में से एक है: थीम पार्कों से लेकर यात्रा करने योग्य इंस्टॉलेशन तक, 90% तक का प्रोडक्शन, विदेशी बाज़ारों के लिए होता है. इससे पता चलता है कि किस तरह स्थानीय फ़र्मों के नेटवर्क ने शिल्प कारीगरी को औद्योगिक मॉडल में बदल दिया है और यह मॉडल अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर प्रतिस्पर्धी है.
कुल मिलाकर, इटली का फ़ेयरग्राउंड राइड्स सेक्टर लगभग €250 मिलियन का कारोबार करता है, जिसमें से लगभग €150 मिलियन का कारोबार पोलेसिने क्षेत्र में होता है. यह दिखाता है कि ‘Made in Italy’ की यह खास पहचान आर्थिक रूप से कितनी मज़बूत और कितनी विशेषज्ञ बन चुकी है.
परंपरा, इनोवेशन और स्थानीय पहचान
‘पोलेसिने फ़ेयरग्राउंड राइड्स डिस्ट्रिक्ट’ इटली की क्षेत्रीय विशेषज्ञता का एक प्रतीकात्मक उदाहरण है, जहाँ पुराने समय से चली आ रही कारीगरी को आज रिसर्च और नई तकनीक के साथ मिलाकर आगे बढ़ाया जा रहा है. कंपनियों के आपसी सहयोग ने स्थानीय हुनर को एक ऐसी औद्योगिक सप्लाई चेन में बदलना संभव बनाया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. यह बदलती तकनीक और लगातार बदलती बाज़ार की ज़रूरतों के हिसाब से खुद को ढालने में सक्षम है.
आज, सबसे बड़ी चुनौती पीढ़ीगत बदलावों को जोड़ने और तकनीक से जुड़े नए स्किल को आकर्षित करने की है. यह दोनों चीज़ें ज़रूरी हैं, ताकि ऐसे सेक्टर में इनोवेशन जारी रह सके, जो अब डिजिटल युग, ऊर्जा दक्षता और बेहतरीन सुरक्षा पर ज़्यादा ध्यान दे रहा है.
OpportunItaly: स्थानीय हुनर को वैश्विक मंच तक पहुँचाने की पहल
‘पोलेसिने फ़ेयरग्राउंड राइड्स डिस्ट्रिक्ट’ यह दिखाता है कि खास विशेषज्ञता और औद्योगिक दृष्टिकोण की बदौलत छोटे-से स्थानीय क्षेत्र भी अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में अहम भूमिका निभा सकते हैं. OpportunItaly को ठीक इसीलिए तैयार किया गया था, ताकि यह इसी तरह के खास हुनर को सपोर्ट कर सके, इटली की कंपनियों और दुनिया भर के पार्टनर्स के बीच कनेक्शन बना सके.
इटली की कंपनियों के साथ नए अवसरों में दिलचस्पी रखने वाले विदेशी बिज़नेस के लिए, OpportunItaly, इटली के उद्योगों वाले डिस्ट्रिक्ट के मैप जैसे टूल ऑफ़र करता है. इनकी मदद से पोलेसिने जैसे खास हुनर वाले केंद्रों को ढूँढा जा सकता है. प्रोग्राम में शामिल हों और एक्सक्लूसिव कंटेंट का ऐक्सेस पाएँ.
सूत्र:
Forbes
Rainews
Distretto industriale veneto della giostra
Il Sole 24 ore