Logo opportuniIaly
logoLogo ITA Dark Desktop
logoLogo ITA Dark Desktop
Logo - OpportuniIaly
समाचार

इटली में बनी इंटेलिजेंट ब्रेकिंग जो ड्राइविंग के अनुभव को बदल देती है

सुरक्षा, नियंत्रण और सड़क पर जवाबदेही के बारे में फिर से सोचने का एक नया तरीका

कवर - La frenata intelligente Made in Italy che cambia l’esperienza di guida

इटली के औद्योगिक अनुसंधान में इंटेलिजेंट ब्रेकिंग का कॉन्सेप्ट उभर रहा है, जहाँ ब्रेकिंग सिस्टम का विकास पारंपरिक घटकों, उन्नत सॉफ़्टवेयर और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण से प्रेरित है।

इस संदर्भ में, ब्रेक को अब केवल एक यांत्रिक घटक के रूप में नहीं देखा जाता है, बल्कि वाहन के एक सक्रिय हिस्से के रूप में देखा जाता है, जो ड्राइविंग की स्थिति के अनुसार अपने व्यवहार को अनुकूलित कर सकता है। यह तरीका मोटर वाहन क्षेत्र में तकनीकी अनुसंधान को लागू करने की देन है, जिसका स्थिरता, नियंत्रण और ड्राइविंग अनुभव की गुणवत्ता पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

Internal Image - La frenata intelligente Made in Italy che cambia l’esperienza di guida


एक ऐसी प्रणाली जो वाहन के व्यवहार का अनुमान लगाती है


सॉफ़्टवेयर, पूर्वानुमानित एल्गोरिदम और डेटा प्रबंधन के एकीकरण से ऐसे ब्रेकिंग सिस्टम्स का उदय हो रहा है, जो रीयल-टाइम में वाहन की गतिशीलता को भाँप सकते हैं। इस तकनीकी कदम के चलते प्रत्येक पहिये पर ब्रेक लगाने का स्वतंत्र मॉड्यूलेशन मुमकिन हो पाता है।

समान दबाव लागू करने वाली पारंपरिक प्रणालियों की तुलना में, इंटेलिजेंट ब्रेकिंग रीयल-टाइम में ड्राइविंग की स्थितियों का विश्लेषण करता है और वाहन की गतिशीलता के आधार पर ब्रेकिंग फ़ोर्स के डिस्ट्रिब्यूशन को एडजस्ट करता है। इसका अंतर्निहित दृष्टिकोण एक ऐसी ब्रेकिंग प्रणाली है, जिसे वाहन के व्यवहार को भाँपने और ड्राइविंग की अलग-अलग स्थितियों में एक स्थिर, सटीक प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Internal Image - La frenata intelligente Made in Italy che cambia l’esperienza di guida

स्रोत: Brembo.com

डिजिटल तकनीक ब्रेकिंग को नया रूप कैसे दे रही है


यह नवाचार ब्रेकिंग के उन्नत कंपोनेट्स और परिष्कृत इलेक्ट्रॉनिक्स को कम्बाइन करके एक एकीकृत प्रणाली बनाता है। सेंसर, सॉफ़्टवेयर और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस वाहन और ऑपरेटिंग स्थितियों से संबंधित डेटा को इकट्ठा और उसका विश्लेषण करने के लिए मिलकर काम करते हैं, जिससे ब्रेकिंग सिस्टम की प्रतिक्रिया लगातार नियंत्रित होती है।

नतीजतन हमें ज़्यादा सुचारु ड्राइविंग मिलती है, जो प्रतिक्रिया में कम समय लेती है और नियंत्रण की ज़्यादा समझ रखती है, यहाँ तक कि जटिल या अचानक ड्राइविंग की स्थितियों में भी।

समय के साथ ढलने वाला एक इकोसिस्टम


इंटेलिजेंट ब्रेकिंग सिस्टम को केवल आपातकालीन स्थितियों में हस्तक्षेप करने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है, बल्कि यह धीरे-धीरे अपने आप को अनुकूल बनाते हुए काम करता है। ड्राइविंग के दौरान एकत्र किए गए डेटा का विश्लेषण करने से सिस्टम समय के साथ अपनी प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने में सक्षम होता है, जिससे यह वास्तविक दुनिया की उपयोग की स्थितियों के मुताबिक तेज़ी से ढलता जाता है।

डिजिटल मैनेजमेंट की बदौलत सिस्टम को लगातार अपडेट किया जा सकता है, जिससे आगे के विकास और ऑनबोर्ड टेक्नोलॉजी के साथ और भी ज़्यादा गहन एकीकरण का रास्ता खुलता है।

सड़क सुरक्षा के विकास में एक कदम आगे  


इंटेलिजेंट ब्रेकिंग सिस्टम ऑटोमोटिव सुरक्षा प्रणालियों हुई क्रांति का उदाहरण है। यह गंभीर स्थितियों को संभालने में ठोस सहायता प्रदान करते हुए, वाहन की स्थिरता और ब्रेकिंग कंट्रोल को बेहतर बनाने में मदद करता है।

दरअसल यह तकनीक इटली में विकसित की गई है, मोटर वाहनों से जुड़े उन्नत समाधानों के अनुसंधान और विकास में देश की भूमिका को दर्शाती है, जो यांत्रिक और डिजिटल विशेषज्ञता को कम्बाइन करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग स्थितियों में प्रयोग में लाए जाने में सक्षम है।

इस संदर्भ में, OpportunItaly इटैलियन उत्कृष्टता और ज़बरदस्त नवाचार वाली प्रौद्योगिकियों में रुचि रखने वाले अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के आपसी संबंधों में सहजता लाता है। प्रोग्राम में शामिल हों और जानें कि Made in Italy आपकी कंपनी के इनोवेशन को कैसे आगे बढ़ा सकता है।

सूत्र:

Il Sole 24 Ore
Brembo

ऑटोमोटिव
इंटेलिजेंट ब्रेकिंग
अभिनव ब्रेकिंग सिस्टम
Made in Italy ऑटोमोटिव
इटैलियन ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी
ऑटोमोटिव आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस
इटैलियन मेकाट्रॉनिक्स
यह भी आपको पसंद आ सकता है
news

स्पोर्टसिस्टम असोलो और मोंटेबेलूना: खेल-कूद के तकनीकी उत्पादों के लिए इटली का प्रमुख डिस्ट्रिक्ट

6 मई 2026

2025 की पहली तिमाही में, इटली के स्पोर्टसिस्टम डिस्ट्रिक्ट ने 2024 के मुकाबले निर्यात में 3.2% की बढ़ोतरी दर्ज की. खेल क्षेत्र की इटैलियन कंपनियाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत माँग और प्रतिस्पर्धी घरेलू बाज़ार का लगातार लाभ उठा रही हैं. इटली में मोंटेबेलुना डिस्ट्रिक्ट भी है, जहाँ दुनिया के कम-से-कम 65% स्की बूट बनते हैं. सप्लाई चेन के सबसे गतिशील क्षेत्र वे हैं, जो विंटर स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स फ़ुटवियर और तकनीकी पोशाक से संबंधित हैं, और Made in Italy प्रोडक्ट्स के प्रति वैश्विक दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है.

news

Hannover Messe 2026: OpportunItaly, जर्मनी में इटैलियन मेकैनिकल इंजीनियरिंग को बढ़ावा दे रहा है

27 अप्रैल 2026

20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक, OpportunItaly ने Made in Italy कंपनियों के साथ Hannover Messe 2026 में हिस्सा लिया, जो इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी के लिए एक बड़ा व्यापार मेला है। ITA – इटैलियन ट्रेड एजेंसी द्वारा आयोजित कलेक्टिव स्टैंड पर इटैलियन कंपनियाँ केंद्र में रहीं और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेटर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। पूरी इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन के प्रोफ़ेशनल्स और स्टेकहोल्डर्स की मौजूदगी के साथ, हैनोवर ने ग्लोबल मार्केट में संबंध स्थापित करने और अवसर देने के लिहाज़ से खुद की पहचान एक अहम मीटिंग पॉइंट के तौर पर स्थापित की।

news

इटली के एग्री-फ़ूड एक्सपोर्ट: 2025 में रिकॉर्ड, सेक्टर और अवसर

10 अप्रैल 2026

साल 2025 में, इटली के एग्री-फ़ूड प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट ने एक नया रिकॉर्ड बनाया, यह €73 बिलियन तक पहुँच गया है. इसके विकास को हाई-वैल्यू सप्लाई चेन से बढ़ावा और प्रोडक्शन डिस्ट्रिक्ट से सपोर्ट मिलता है, ये दोनों ही इटैलियन सिस्टम में प्रमुख माने जाते हैं। Made in Italy फ़ूड प्रोडक्ट ने दुनिया भर में अपनी पहचान मज़बूत की है और यह सब उनकी क्वालिटी, ट्रेसेबिलिटी और क्षेत्र से मज़बूत संबंध की बदौलत हुआ है। साथ ही, Vinitaly जैसे इवेंट और OpportunItaly जैसे प्लैटफ़ॉर्म से कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिलता है, जिससे एक्सपोर्ट की प्रक्रिया और भी व्यवस्थित होती जा रही है।